Healthचिकित्सादुर्घटनादेश – दुनियाराज्यराष्ट्रीयसमाचार

महाराष्ट्र के नासिक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 22 मजदूरों की मौत , लगभग 40  की हालत गंभीर

इस शोक को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। अचानक, इस तरह की दुर्घटना हो गई, जबकि महाराष्ट्र सरकार एक-एक रोगी को ठीक करने के लिए दांव लगा रही है – सीएम 

नासिक l महाराष्ट्र के नासिक स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 22 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में दुख और शोक व्यक्त किया जा रहा है। इस स्थिति में महाराष्ट्र की उद्धव सरकार सकते में है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने सरकार के सामने एक अलग तरह की चुनौती पैदा कर दी है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी अपने बयान जारी किए हैं।

दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस त्रासदी पर अपना दुख और संवेदना इन शब्दों में व्यक्त किया है,’कोरोना संकट ने देश को एक दुष्चक्र में डाल दिया है। इस महामारी के साथ एक युद्ध लड़ा जा रहा है। कहीं ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं दवाएं नहीं हैं। साथ में बेड की भी कमी है। इस कारण मरीज मर रहे हैं। नासिक महानगरपालिका अस्पताल में ऑक्सीजन लिक की दुर्घटना की खबर चौंकाने वाली है। ऑक्सीजन टैंक के लिक होने से 22 मरीजों की मौत हो गई। इस शोक को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। अचानक, इस तरह की दुर्घटना हो गई, जबकि महाराष्ट्र सरकार एक-एक रोगी को ठीक करने के लिए दांव लगा रही है। राज्य का पूरा तंत्र यह युद्ध लड़ रहा है। हम मृतकों के रिश्तेदारों को कैसे सांत्वना दे सकते हैं? उनके आंसू कैसे पोछें? दुर्घटना के बावजूद, मृतकों के परिजनों का दुख बड़ा है। इस दुर्घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी।’

महाराष्ट्र शोक में है !
सीएम ने कहा,’यदि कोई इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन किसी को भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यह पूरे महाराष्ट्र पर हमला है। पूरा महाराष्ट्र नासिक त्रासदी पर शोक में है।’

Related Articles

Back to top button