Healthअन्यअयोध्याकारोबारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासमाचार

राम मंदिर निर्माण को लेकर 3000 विद्वानों ने किया गीता का पाठ, कहा आज ही के दिन 2023 में भव्य मंदिर में विराजेंगे श्री रामलला

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम मणिराम दास छावनी में मनाया गया गीता जयंती, अयोध्या के विद्वानों ने किया गीता का पाठ
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में गीता जयंती पर 3000 विद्वानों ने गीता का पाठ कर 2023 में गीता जयंती के महोत्सव पर भगवान श्री रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो ऐसी कामना भी की। जिसको लेकर आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के निर्देशन में मणिराम छावनी पर गीता जयंती उत्सव मनाया गया।
गीता जयंती पर व गीता का पाठ
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि आज के दिन ही भगवान श्याम सुंदर ने अर्जुन को ज्ञान का उपदेश देते हैं और इस उद्देश्य को पाकर के अर्जुन को कर्म का ज्ञान हुआ और महाभारत के दौरान युद्ध करने के लिए तैयार होते हैं। आज गीता जयंती है हम सभी लोग भगवत गीता का पाठ करते हैं। और यहां उत्सव प्रेम से मनाते हैं।
गीता जयंती पर हुआ था बाबरी विध्वंस
मणिराम छावनी के आचार्य आनंद शास्त्री ने कहा कि मुझे जहां तक याद है। गीता का पाठ करने के बाद ही कारसेवक राम जन्मभूमि परिसर में बाबरी विध्वंस करने पहुंचे थे। जिसके बाद से हमारी परंपरा में जुड़ गया कि गीता जयंती का उत्सव मनाया जाए। लेकिन मांग नृत्य गोपाल दास जी के निर्देशन में कई वर्षों से गीता जयंती को मना रहे हैं जिसमें समस्त वैदिक विद्वान ब्राह्मण मणिराम दास जी के परिसर में बैठकर गीता का पाठ करते हैं।
3000 विद्वानों ने एक साथ किया गीता का पाठ
विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकली हुई वह ग्रंथ है जिसका अनुकरण करके समाज दिशा प्राप्त करता है। और कर्म योग की शिक्षा भी देती है। इसके साथ ही गीता जयंती अयोध्या के लिए भी बहुत ही बड़ा महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 6 दिसंबर 1992 को जब ढांचा ध्वस्त किया गया उस दिन भी गीता जयंती थी और यहां पर 3000 विद्वान गीता का पाठ कर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि 2023 में गीता जयंती तक मंदिर का निर्माण के साथ भगवान श्री रामलला अपने मूल गर्भगृह में विराजमान हो जाए। ऐसी शक्ति भगवान प्रदान करे। किसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट व मंदिर निर्माण कार्य कर रहे वर्करों को भगवान शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button