लखनऊ। आनंदी वाटर पार्क लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन 2022 मे आज दूसरे दिन के प्रथम सत्र में अखिल भारतीय मातृशक्ति प्रमुख सुनीता ने क्रीड़ा भारती एप के बारे में बताया और महिलाओं को कैसे ऐप प्रयोग करना है ऐप का प्रयोग करते समय महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना चाहिये, भावुक होकर ऐप की जानकारी न ले।
आशीष ने क्रीड़ा भारती ऐप के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद विभिन्न टोलियो की अलग अलग संवाद सत्र किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष टोली , मंत्री टोली, उपाध्यक्ष टोली , संपर्क प्रमुख टोली, प्रांत प्रमुख टोली, खेल प्रमुख एवम महिला टोली के साथ संवाद किया गया ।
द्वितीय सत्र में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री राज चौधरी ने क्रीड़ा भारती का लक्ष्य पर संवाद सत्र किया । जिसमें इस विषय पर कई प्रांतों से विचार बिंदु लिए गए ।
# खेलो द्वारा राष्ट्र का निर्माण# भारतीय खेलो को बड़ावा देना#भ्रष्टाचार मुक्त सिलेक्शन#खेल के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास करना#आनंद के लिए खेलना
महामंत्री ने बताया कि क्रीड़ा भारती एक सोच है, एक विचार है, एक संगठन है, हम सभी कार्यकर्ताओं को वैचारिक खेल संगठन से जुड़ने का गर्व होना चाहिए।
# दीर्घकालिक सक्रियता रखने के लिए धैर्यवान कार्यकर्ता बनना, जिससे दीर्घकालिक कार्य किया जा सके, जिसमें समय का पालन होना चाहिए, समस्त समाज का प्रतिनिधित्व दिखना चाहिए, समाज में सामान्य मानवीय के लिए कार्य करना, खेलते खेलते देशभक्त एवं चरित्र निर्माण करना सभी कार्यकर्ता का दायित्व होता है और खेलो द्वारा राष्ट्र निर्माण करना।
इससे पूर्व कल शाम के सत्र में भारत के पारंपरिक खेलो को खिलाड़ी स्वयंसेवकों ने बड़े मनोयोग से खेला, जिसमे प्रमुख रूप से रस्साकशी, पिट्ठू, राम रावण दौड़, खो खो, सुरबग्गी, नमस्ते दौड़, रामायण कथा खेल, गिल्ली डंडा, पोशांपा, फिजबी, स्वर्ग पृथ्वी पाताल खेल, ॐ खेल, गेंदताडी, मत चूको चौहान खेल, भस्मासुर, लंगडी कबड्डी, टैंक युद्ध, शेर बकरी खेल, लंगडी दौड़, रूमाल झपट्टा, चोर सिपाही, महापुरुषों की माला, सुदर्शन चक्र, गणेश दौड़, चूहा बिल्ली खेल, बिच्छू छू, हनुमान दौड़, आदि खेल खेले गए।
रात्रि सत्र में राज चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री, क्रीड़ा भारती का उद्बोधन व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, अपने उद्बोधन में आपने भारतवर्ष में कीड़ा भारती के लिए कार्य कर रहे अच्छे कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और गोरक्ष प्रांत लाखो की संख्या सूर्य नमस्कार कर बड़े ,बूढ़े ,बच्चे सब मिल कर सूर्यनामस्कार के लिए प्रेरित किया।
राज ने कहा क्रीड़ा भारती का कार्यकर्ता हर जिले में हो हर गांव में खेल हो इसकी चिंता करना । एक बार अपना जिला सम्मेलन करना उसमे प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ना और खेल और राष्ट्र की भावना जाग्रत करना ये भावना हर खिलाड़ी के अंदर जाग्रत करना।, क्रीड़ा भारती को प्रत्येक वर्ष अपने जिले के खेल के दो प्रमुख को सम्मानित करना
और ऐसे कोच जो गांव गांव जा कर बच्चो को खेल सिखाएं, ऐसे लोगो को सम्मानित करना चाहिए
उनका जिक्र करके सबको उनके कार्यों के बारे में बताया और सभी को इसी प्रकार अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहित किया।
अवध प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अधिवेशन 2022 के सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। रात्रि भोजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अवध की रामायण और ब्रज की रंगोली, ब्रज मयूरी नृत्य, प्रमुख रूप से संपूर्ण भारत से आए खिलाड़ी स्वयंसेवकों का मनमोह लिया।
कीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2022 के समापन सत्र कल दिनाक 18 /12/ 2022 को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा । राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रमुख रूप से अवध प्रांत के सभी पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्यों, व भारतवर्ष से आए विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी सहित लगभग 1000 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
You may also like
-
भारत को षडयंत्र के तहत हिंदू राष्ट्र नहीं रहने दिया गया-अस्मिता भंडारी
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की
-
कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल यूपीएए द्वारा सर्वोत्कृष्ट शिक्षाविद से सम्मानित
-
अटल जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
-
रामपथ के चौड़ीकरण में 535 बैनामा,756 भू-स्वामियों से जमीन ली