अयोध्याकारोबारदेश – दुनियाधर्ममध्य प्रदेशयात्राराजनीतिराज्यराष्ट्रीयसमाचार

भारत को षडयंत्र के तहत हिंदू राष्ट्र नहीं रहने दिया गया-अस्मिता भंडारी

 ओरछा के रामराजा मंदिर से चलकर अयोध्या पहुंची रामराज्य संकल्प यात्रा

अयोध्या। विश्व हिंदू महासंघ की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था और नेपाल भी। भारत को षडयंत्र के तहत हिंदू राष्ट्र नहीं रहने दिया गया और विधर्मियों ने रातो रात नेपाल को भी कथित धर्म निरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया। जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा, उसी दिन नेपाल स्वतः हिंदू राष्ट्र के रूप में पुनर्प्रतिष्ठित हो जाएगा। श्रीरामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ईश्वरीय प्रेरणा से ऐसी सत्ता आई जिससे रामलला टेंट से मुक्त होकर भव्य मंदिर में है। और ठाट से उनकी पूजा हो रही है।वे सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों अस्थाई सुरक्षित मंदिर की व्यवस्था में स्थापित हो सके। शीघ्र ही भगवान अपने भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विराजमान होंगे। यह रामराज्य और हिंदू राष्ट्रीय चेतना का प्रारंभ है। जो संपूर्ण जगत का कल्याण करेगा।


संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ झांसी के महंत डा. हरिओम पाठक ने कहा कि राम ने एक जन्मोन्मुखी राज्य की स्थापना के लिए त्याग किया था। अब रामराज्य के लिए हमें भी त्याग करना होगा। हर घर से एक बेटा जब इस संकल्प के लिए हर हिंदू देगा, तब यह संकल्पना पूरी तरह से साकार होगी।हिंदू धाम के महंत डा. राघवेंद्र दास वेदांती ने कहा कि जिस तरह से ओरछा से यह यात्रा आई है, उसी तरह से सभी तीर्थों ने संकल्प यात्रा आनी चाहिए और अयोध्या को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहिए। यह यात्रा मंगलावर को राम राजा मंदिर ओरछा से चल कर बुधवार की शाम को सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ के महंत डा. हरिओम पाठक और भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची। यात्रा में सम्मिलित लोगों श्रद्धालुओं और संत महंतों ने सरयू तट पर 51 सौ दीपकों से मां सरयू की आरती की और गुरुवार की सुबह भगवान को पोशक और छप्पन भोग अर्पित किया गया। सभा को चंद्राशु महाराज, विधान परिषद सदस्य सीतापुर के पवन सिंह चौहान, श्याम बाबू गुप्ता, विद्या चैतन्य जी महाराज, ओम प्रकाश आर्य, डा. गीता रानी आर्य, पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, सत्यानंद गिरि, जनकपुरी के जानकी महल के महंत रामलोचन दास, ओम प्रकाश यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिलध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, मातृ शक्ति उपाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष पल्लवी श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रज्ञा श्रीवास्तव, अमिता सिंह, अमृता सिंह, धर्म जागरण के शिव कुमार शास्त्री, प्रवीण दूबे, राकेश दूबे, राहुल चौधरी, बालक राम गांधी, प्रह्लाद सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button