अयोध्याधर्ममनोरंजनयात्राराज्यसमाचार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे 24 को करेंगे अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन

मंडलायुक्त गौरव दयाल के हाथों हुआ भूमिपूजन

अयोध्या।अयोध्या महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन,वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भूमि पूजन,एनएच 27 स्थित सहादत गंज के फॉर एवर लान में आयोजित है। अयोध्या महोत्सव, भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलेगा। 15 वे अयोध्या महोत्सव का उद्घाटन 24 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे।

महोत्सव में सपना चौधरी व गजल गायक कुमार सत्यम भी  शामिल होंगे।भूमि पूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त गौरव दयाल अध्यक्षता बावन मंदिर पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण महाराज ने किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि “अयोध्या में लोककलाओं व लोकपरम्पराओं को जनमानस तक पहुचाने का यह अयोध्या महोत्सव एक सशक्त माध्यम बनेगा”।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि “इस बार का महोत्सव विविध संस्कृतियों के संगम के रूप में आयोजित होने जा रहा है,जिसमे कई बड़े कलाकार शिरकत करेंगे, अयोध्या महोत्सव स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों जैसे भजन गायिका स्वाति मिश्रा, सहनाज अख्तर, गजल गायक कुमार सत्यम,लोक नृत्यांगना सपना चौधरी व अन्य के साथ देश की सांझी विरासत को प्रस्तुत करेगा, जनपदवासियों का आवाहन है की श्रीराम के आनंद उत्सव को अयोध्या महोत्सव से प्रारंभ किया जाए।”मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “इस बार का महोत्सव राममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित हो रहा है इसीलिए ये महोत्सव रामजी को समर्पित थीम ‘राम जी विराजे मोर अवध नगरिया’ पर हो रहा है”।,विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा कि “यह महोत्सव जनपद के विभिन्न कलाकारों के एक मंच देने का काम करता हैं और बहुत सारे विविध आयोजन जनपदवासियों को उर्जित करने का काम करते है”। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि “हमारी संस्कृति व विरासत के विभिन्न रंगों को समहित करते हुए महोत्सव अपने नए नए अभिनव प्रयासों से नए आयाम गढ़ रहा है।” पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि”अयोध्या महोत्सव पिछले पंद्रह वर्षों से नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है,हम सबकी जिम्मेदारी व दायित्व बनता है कि महोत्सव के प्रतिदिन के विभिन्न आयोजनों कन्या पूजन,दुर्दुरिया पूजन,अन्नदाता अभिनंदन,रक्षक अभिनंदन, प्रबुद्ध अभिनंदन जैसे कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराए”।

 श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि महोत्सव विभिन्न ग्यारह क्षेत्रों में अयोध्या रत्न व अयोध्या गौरव सम्मान भी देता है,मेरी अयोध्या महोत्सव परिवार को शुभकामना व आशिर्वाद है”।

इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,डॉ विक्रमा प्रसाद पाण्डेय,भाजपा नेता शक्ति सिंह,अभय सिंह,केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल,प्राचार्य साकेत महाविद्यालय डॉ अभय सिंह,प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सिंह,व अयोध्या के संत महंत शामिल हुए।

अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल,सचिव नाहिद कैफ,महासचिव अरुण दिवेदी,विवेक पाण्डेय,उपाध्यक्ष ऋचा उपाध्याय,महेश ओझा,मोहित मिश्रा,रवि चौधरी,आकिब खान,गौतम सिंह, अनुराग सिंह, बृजेश ओझा,श्रीप्रकाश पाठक,आजाद सदक,शशांक उपाध्याय,अभिनव दिवेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button