अयोध्याधर्मराज्यराष्ट्रीयसमाचार

राष्ट्र सुरक्षित तो सब सुरक्षित : महंत कमल नयन

पूरे विश्व में जहां भी भगवान के भक्त हैं,सभी आनंदित

अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री ने कहा कि आने वाले जनवरी माह में भगवान अपने परिवार के साथ मूल गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। पूरे विश्व में जहां भी भगवान के भक्त हैं, सभी बड़े ही आनंदित हैं। आनंद की सीमा नहीं है। जिस तरह से लोगों के अंदर उत्साह है, आनंद है, सभी लोग अपने घरों में, मठ-मंदिरों में जो जहां है वहीं आनंद मनाएं और प्रसाद वितरण करें, बहुत अच्छा होगा। वे हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी की ओर से आयोजित अयोध्या उत्सव में बोल रहे थे।
अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य
अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार ने अयोध्या उत्सव के माध्यम से लोक में राम के बारे में चर्चा करने का जो मौका दिया, उसके लिए बहुत-बहुत आभार। राम नगरी सज रही है, संवर रही है। 5-10 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 32 हजार करोड़ से। इसमें रामलला के मंदिर की लागत अलग है। सरकार का लक्ष्य अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है।

Related Articles

Back to top button