इस बार अयोध्या महोत्सव के आयोजन को व्यापक स्वरुप दिया गया है
अयोध्या महोत्सव के अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की मौजूदगी साहित्य प्रेमियों के लिए अच्छा अवसर होगी
अयोध्या। लोकपरम्परा व आस्था के संगम का दर्शन कराती 25 सौ मातृशक्तियों द्वारा सम्पादित दुरदुरिया पूजन के बाद अयोध्या महोत्सव का आगाज
हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सुनील ओझा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवल के माध्यम उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, ललित कला एकेडमी के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा त्रयम्बक तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को रामजन्मभूमि का माडल स्मृति चिन्ह के रुप भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की।
भाजपा प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि ग्राम्य परिवेश और लोकसंस्कृति में व्याप्त रचनात्मक आचार व्यवहार कला तत्व के रुप में परिणत हो लोककलाओं को समृद्ध करते है। इन्हीं लोककलाओं व परम्पराओं को इस तरह के आयोजन परिभाषित करते है। हमारी संस्कृति व कला को संरक्षण प्रदान करते है। राममंदिर भूमि पूजन के उपरान्त आयोजित अयोध्या महोत्सव का खास महत्व है। ललित कला एकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति व व्यवहार में ललित कला व लोकसंस्कृति का समावेश है। इस विषय को लेकर ग्रामीण परिवेश में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद है। बस आवश्यकता है उनमें निखार लाने की। अयोध्या महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से इनके संरक्षण को काफी सम्बल मिला है। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि पूरी तरह से राममय अयोध्या महोत्सव का परिवेश भक्ति व आस्था के साथ हमारी सांस्कृतिक मूल्यों को भी परिभाषित करता है। अयोध्या महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार अयोध्या महोत्सव के आयोजन को व्यापक स्वरुप दिया गया है। अयोध्या महोत्सव के अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों की मौजूदगी साहित्य प्रेमियों के लिए अच्छा अवसर होगी। भोजपुरी सिनेमा जगत जुड़े अभिनेता व अभिनेत्रियां की प्रस्तुतियों में यहां की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई देगी। साहित्य व कला के क्षेत्र में मौजूद प्र्रतिभाओं को महोत्सव मंच प्रदान करेगा। 7 मार्च तक आयोजित महोत्सव में प्रति दिन कुछ न कुछ खास अवश्य रहेगा। इस अवसर पर महंत सुनीता शास्त्री, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, भाजपा नेता अमल गुप्ता, राधेश्याम त्यागी, रवि सोनकर, प्रबन्धक रवि तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी अनुजेन तिवारी, महासचिव आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने श्रीरामजन्मभूमि भूमि के माडल के समक्ष पुष्प वर्षा करके इसकी शुरुवात की
You may also like
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की
-
कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल यूपीएए द्वारा सर्वोत्कृष्ट शिक्षाविद से सम्मानित
-
अटल जयंती पर 25 दिसम्बर की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
-
रामपथ के चौड़ीकरण में 535 बैनामा,756 भू-स्वामियों से जमीन ली
-
बिलावल भुट्टों का पुतला फूंक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये