अयोध्याफेस्टिवल्सराज्यराष्ट्रीयलाइफस्टाइलसमाचार

विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान करने वाले अयोध्या महोत्सव के मंच पर हुए सम्मानित

 

-सम्मानित हुए कोरोना काल में यूट्यूब पर 160 क्लास अपलोड़ करने वाले शिक्षक वीके सिंह
– पद्मश्री बाबा योगेन्द्र व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के मंच पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री बाबा योगेन्द्र व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया। अयोध्या महोत्सव के मुख्य संयोजक व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को  पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पदमश्री बाबा योगेन्द्र ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जिम्मेदारी अब युवाओं के कंधों पर है। हमारी परम्पराएं व संस्कार पूरे विश्व मे शोध का विषय है। इन्हीं परम्पराओं को इस तरह के आयोजन सम्बल प्रदान करते है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पद्मश्री बाबा योगेन्द्र ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला भगवान राम का मंदिर के समकक्ष विश्व में कोई और मंदिर नहीं होना चाहिए। पहले जब कहा जाता था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनेगा तो लोग विश्वास नहीं करते थे। परन्तु अब विश्वास का मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर निर्माण में सभी का योगदान होना चाहिए। महोत्सव के मुख्य संयोजक व भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकसंस्कृति व परम्पराओं के साथ हमारी कला कौशल के संरक्षण व संवर्धन में बड़ी भूमिका इस तरह के आयोजन निभाते है। प्रतिभाओं को इससे अनुकूल मंच मिलता है। जिसकी उनकी प्रतिभा में और निखार आ सके और वह देश, विदेश अपना नाम रोशन कर सके। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सम्हालने के साथ उन्हें पोषित करने के लिए विशिष्ट जनों ने अपना महत्वपूर्ण समय समाज के प्रति समर्पित किया है। इस सम्मान समारोह के माध्यम से युवाओं को उनसे कुछ सीखने का अवसर भी मिलता है।
इस अवसर पर कोरोना काल में यूट्यूब पर विशेष क्लास का संचालन करके विश्व के विद्यार्थियों को लाभ प्रदान करने वाले साकेत महाविद्यालय में जन्तु विज्ञान के शिक्षक डा वीके सिंह को सम्मानित किया गया। उन्होने इस दौरान 160 से अधिक क्लास यूट्यूब पर अपलोड़ की थी। सम्मान प्राप्त करने वाले अन्य लोगो में डीएन मिश्र, सजन अग्रवाल, डा अरुण जायसवाल, वीके गुप्ता, आनंद सिंहल, महंत मनमोहन दास, श्रीनिवास अग्रवाल, यशपति अग्रवाल, सरदार सुरेन्द्र सिंह, श्याम पाल चोपड़ा, विजय शंकर पाण्डेय, मदन मोहन त्रिपाठी, डा बांके बिहारी त्रिपाठी, राम कृपाल वर्मा, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, प्रीतम सिंह, बाबूराम पाण्डेय, नवरत्न सिंह, सहदेव सिंह, केशव बिगुलर शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अमल गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, प्रबन्धक रवि तिवारी, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी, अनुजेन्द्र तिवारी, नाहिद कैफ मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button