Healthअपराधअयोध्यादेश – दुनियाराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षासमाचार

सियासी गलियारा : अयोध्या से बीजेपी की नई रणनीति में तैयार हो रहा माहौल

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के साथ 2024 के लोकसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुरू की तैयारी में भाजपा शासित प्रदेश के प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्यमंत्रियों का रहा अयोध्या दौरा
अयोध्या. काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर विभाजन के बाद 8 प्रदेशों के मुख्यमंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो 2022 विधानसभा चुनाव के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी देशभर में धार्मिक माहौल तैयार कर रहा है।
राम मंदिर के बाद भाजपा की नई रणनीति
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है भारतीय जनता पार्टी नई रणनीति के तहत सियासी गलियारा को सजा रहे हैं। 2022 विधानसभा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की भी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी बड़ी की तैयारी है। इसके तहत आज के भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का दौरा अयोध्या हुआ। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में राजनीति को लेकर समाजवादी पार्टी कई बड़ी रैलियों का आयोजन कर रहा है। तो वहीं कांग्रेसी अब प्रदेश में नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने की रणनीति तैयार की है जिसके लिए इस बार प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी दी है।
अयोध्या पहुंचा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्रियों का दल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में 8 प्रदेशों के मुख्यमंत्री व 3 उपमुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे। जहां माँ सरयू की आरती पूजन के बाद राम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। इस दौरान जेपी नड्डा से अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी को लेकर के पूछे गए सवाल में बताया कि शुभ घड़ी में शुभ बातें करें।
तो वही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वसरमा ने चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि लोगों के भरोसे और राम के आशीर्वाद से होगा।

Related Articles

Back to top button