अयोध्याराज्यराष्ट्रीयशिक्षासमाचार

भिखारी ठाकुर तुलसी और राम के अनन्य भक्त थेः प्रो. सदानन्द शाही

भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृतिः भिखारी ठाकुर विषय पर आयोजित हुआ व्याख्यान

उनका कहना था कि कला, कविता हमें हथियारो से दूर ले जाती है और मानवता के करीब लातीं है

अयोध्या।डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग में दीक्षान्त श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को ‘‘भोजपुरी भाषा साहित्य एवं संस्कृति: भिखारी ठाकुर‘‘ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के प्रो. सदानन्द शाही ने कहा कि भोजपुरी एक क्रिया बहुुल भाषा है, जिसकी सृजनात्मक संभावनाओं का भिखारी ठाकुर ने सर्वोत्तम स्वरूप सृजित किया है। वे न केवल भाषा की सोई हुई क्रियाओं को बल्कि भोजपुरी संस्कृति की क्रियाशीलता को जगाते है। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर तुलसी और राम के अनन्य भक्त थे उन्होंने अपने साहित्य में तुलसी के लोक मंगल को विस्तार दिया। भिखारी ठाकुर उसी की पहचान है। भोजपुरी अचंल की जो मूल समस्या सांस्कृतिक समस्या है उस पर उनकी निगाह थी। उन्होंने स्त्री विमर्श की बात करते हुए बेटी वियोग रचना का उदाहरण दिया और कहा कि भिखारी ठाकुर आदर्श और यथार्थ के बीच पुल बनाते थे जिस पर चलने के साथ लोकमंगल संभव किया जा सकता है। प्रो0 सदानंद ने कहा कि ‘‘कहत भिखारी भिखार हो गई नी दौलत बहुत कमाई”। उनका कहना था कि कला, कविता हमें हथियारो से दूर ले जाती है और मानवता के करीब लातीं है।

     कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी भाषा साहित्य विभाग के समन्वयक डाॅ0 सुरेन्द मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सभी की भाषा है। इसकी बोली में अपनत्व दिखता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो0 शाही का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 स्वाति सिंह द्वारा किया गया। अथितियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव, बाराबंकी पी0जी0 कालेज की अनिता सिंह, डाॅ0 प्रत्याशा मिश्रा, डाॅ0 अंकित मिश्र, डाॅ0 शैलेन वर्मा, डाॅ0 श्रेयांश सिंह, सोनू सिंह यादव, अंकिता श्रीवास्तव, आराधना, आस्था, शिखा, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button